शिवपुरी: अमोलपठा नरवर मार्ग पर कांटेदार झाड़ बनी मुसीबत, हादसे का खतरा
नेशनल हाईवे से अमोलापठा-नरवर को जोड़ने वाली सड़क पर सड़क किनारे लगी कांटेदार झाड़ियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इन झाड़ियों के कांटे इतने नुकीले हैं कि वाहन चालकों और पैदल निकलने वाले लोगों के कपड़ों में फंसने के साथ शरीर में चुभकर चोट पहुंचा सकते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सड़क से निकलने में परेशानी