चौरीचौरा: स्टंट के आरोपी का शांति भंग के मामले में चालान किया गया
चौरीचौरा पुलिस ने गुरुवार को बाइक से स्टंट करने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी राहुल पासवान पुत्र रुदल पासवान निवासी आमकोल को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया।प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा था। पुलिस ने उक्त युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया और शांति भंग में चालान किया।