इटावा: कोतवाली इलाके में महिला की दिनदहाड़े चेन लूटने वाले बाइक सवार दो लूटेरों का CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 14, 2024 कोतवाली इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े महिला की चेन लूटने वाले लूटेरों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार दोपहर महिला सविता मिश्रा अपने रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी बाइक सवार दो लूटेरों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे। चेन लूटने की ये घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में क्राइम ब्रांच और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।