इटावा: कोठी शेरपुर गांव में आलू की खुदाई का कार्य करते समय किशोर का मशीन में आया हाथ,गंभीर हालत में सैफ़ई रेफर इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 14, 2024 कोठी शेरपुर गांव में गुरुवार दोपहर 1 बजे करीब आलू की खुदाई करते समय ग्रेडर मशीन के अन्दर हाथ जाने से 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया रितिक निवासी कोठी शेरपुर थाना बकेवर हम सभी के साथ आलू की खुदाई का काम कर रहा था,तभी अचानक रितिक का हाथ आलू खोद रही मशीन में चला गया।रितिक को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,वहां से पीजीआई रेफर कर दिया।