इटावा: उझियानी सर्विस रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 14, 2024 बकेवर इलाके के उझियानी सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में घायल पड़े 40 वर्षीय अनिल कुमार को राहगीरों की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत अनिल को मृत घोषित कर दिया,और घटना की जानकारी पुलिस को दी,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के साथ-साथ घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।