इटावा: सदर इलाके के कछपुरा गांव में सदर बीजेपी विधायक ने नवनिर्मित पंचायत भवन का फीता काटकर किया शुभारंभ
Etawah, Etawah | Mar 13, 2024 कछपुरा गांव में सदर विधायक ने नवनिर्मित पंचायत भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और इसका सही उपयोग कर सकेंगे। सरकार लगातार जनहित के काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी लोग मौजूद रहे।