बेगूसराय: शामहो-मटिहानी पुल निर्माण को लेकर हड़ताली चौक पर दूसरे दिन भी अनशन जारी, निकाला गया कैंडल मार्च
शामहो-मटिहानी पुल निर्माण को लेकर हड़ताली चौक पर लगातार दूसरे दिन अनशन जारी रहा. इस दौरान बुधवार की शाम 6:00 कैंडल मार्च निकाला गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए जन सूरज के नेता डॉ रंजन चौधरी ने कहा कि मटिहानी शामहो पुल निर्माण को लेकर लगातार राजनीति की जा रही है. यहां के नेता आमलोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.