बुधवार को 3 बजे फरेंदा बाईपास के पास स्थित मिठाई की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय डॉक्टर टी आर रावत ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए यह कार्यवाही की गई है। 8 नमूने जांच के लिए इकट्ठा किया गया है। लोगों को शुद्ध सामाग्री देने के निर्देश दिए गए है।