संभल: संभल में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल पहुंचा
नखत थाना क्षेत्र के खग्गूपुर गांव के पास बाइक और गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसको संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।