नकुड: पुलिस ने छुटमलपुर से जमीन के नाम पर ₹61 लाख 50 हजार हड़पने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना फतेहपुर पुलिस ने अपने नाम का फर्जी बैनामा दिखाकर धोखाधडी से 61 लाख 50 हजार रुपए हड़पने वाले अभियुक्त को छुटमलपुर से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने मुजफ्फर हुसैन पुत्र शहजाद बताया है l अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l