हरदोई: एसपी ने टड़ियावां खुलासा करने पर पुलिस टीम को ₹25 हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2026 टड़ियावां लूट कांड का खुलासा करने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। आपको बता दें कि 3 अप्रैल को सर्राफा व्यवसाय से लाखों की लूट हुई थी, लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित कर लगाई गई थी।