बिंदकी: रावतपुर मोड़ के समीप एक गेस्ट हाउस में हुई भारतीय किसान यूनियन अराजनोतिक गुट की बैठक, आंदोलन की चेतावनी दी गई
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के रावतपुर मोड़ के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुटकी एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बाद भी समस्याएं हल नहीं हो रही। यही हाल रहा तो यूनियन के लोग आंदोलन करेंगे।