प्रयागराज में छात्रों का उबाल, दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र
#प्रयागराज: दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार रात प्रयागराज में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रात करीब 8:30 बजे बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए और मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिल्ली की घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर निकले इस मार्च के कारण पूरे इलाके में आंदोलन का माहौल दिखाई दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
Deoria, Deoria | Jul 21, 2026