बागपत: बागपत कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप और निष्पक्ष जांच की मांग की गई
Baghpat, Bagpat | Apr 27, 2026 बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चमन कंडेरा और एडवोकेट राजकुमार के नेतृत्व में सोमवार को करीब दोपहर 12:30 कलेक्ट पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने थाना रमाला पुलिस पर नाबालिग के साथ मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा एक अन्य मामले में भी निष्पक्ष कार्रवाई न होने की शिकायत सामने रखी गई।