गोपालगंज: सबली गांव में तिलक समारोह में ₹10000 कम देने पर लड़के वालों ने लड़की के चाचा को पीटा, अस्पताल में भर्ती
तिलक में दस हजार रुपये कम देने पर मारपीट, युवक जख्मी जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सबली गांव में तिलक की राशि में दस हजार रुपये कम चढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।