डिंडौरी: कलेक्टर ने प्रभावी कार्यप्रणाली से मार गांव निवासी हितग्राही को जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया
डिडौरी जिले की मारगांव निवासी हितग्राही सुलोचना बनवासी पिता दशरथ वनवासी जन्म प्रमाण पत्र के लिए लंबे समय से परेशान रही लेकिन जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हो पाया जिसके चलते मंगलवार दोपहर 2:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई। गौरतलब है कि कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया और हितग्राही को सौपा।