कैमूर SP ने की मासिक अपराध गोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य पर जवानों को किया सम्मानित*
कैमूर पुलिस सभागार भभुआ में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कैमूर, भभुआ ने की। गोष्ठी में जिले के सभी थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, शराब तस्करी पर रोक और अन्य संगठित अपराधों की रोकथाम को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र और एक-एक सु-सेवांक देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Mohania, Kaimur | Sep 8, 2026