बुढ़नपुर: कप्तानगंज के खालिसपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में, कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव मे बीते दिनों रास्ते के विवाद मे हुई मारपीट के मामले मे कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है इस बात की जानकारी आज सोमवार को तीन बजे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने दिया उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आगे की कार्यवाही की जाएगी