सिमडेगा: सिमडेगा के केउण्दडीह में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, सिमडेगा विधायक हुए शामिल
केउण्दडीह गांव में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे धूमधाम के साथ प्रकृति पर सरहुल मनाया गया ।इस मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जोसीमा खाखा अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां पर 62 खोड़ा दल के द्वारा नृत्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया ।विधायक ने सभी लोगों को सरल पर्व की शुभकामना देते हुए बधाई दी।