डुमरा: जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक सुनील कुमार 'पिंटू' ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार पिंटू ने अपने आवासीय कार्यालय में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।