मुरैना नगर: महाराजपुरा के पास मुंहबोले ननदोई ने महिला से दुष्कर्म किया, 6 लाख के जेवर भी लिए, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मुरैना शहर के महाराजपुरा रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 32 साल की महिला से उसके मुंहबोले ननदोई ने दिसंबर 2024 से अब तक कई बार दुष्कर्म किया और अपनापन दर्शाकर उसके 6 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने ले गया।पीड़िता ने अपने पति को पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।