जौनपुर: सद्भावना पुल पर जिलाधिकारी ने कांवड़ियों को बांटे फल, बाल कांवड़ियों का किया उत्साहवर्धन
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार की सुबह 10 बजे श्रावण मास के पावन अवसर पर सद्भावना पुल पर पहुंचकर कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया। उन्होंने विशेष रूप से बाल कांवड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और कुछ दूर तक स्वयं भी कांवड़ लेकर यात्रा में सम्मिलित हुए।