जौनपुर: नगर जेसीज सहित अन्य जगहों पर बैंक, एटीएम व सर्राफा केंद्रों पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए शनिवार की सुबह 11 बजे जिलेभर में बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित एटीएम, बैंक, सर्राफा केंद्रों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।