जौनपुर: प्रशाद तिराहे से प्रेम प्रसंग में छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार
लाइन बाजार थाना पुलिस ने छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी युवक राज पाठक उर्फ अनुराग पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा, जो टीडी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, 6 अगस्त 2023 को किराए के मकान में फंदे से लटकती मिली थी।