जौनपुर: करंजाकला क्षेत्र के 100 गांवों में दो दिन से विद्युत आपूर्ति है बंद
सरायख्वाजा क्षेत्र के परसनी फीटर के सौ गांव में दो दिन से विद्युत आपूर्ति बंद है जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। किसानो की सिंचाई बाधित है। शुक्रवार की सायं 5 बजे किसानों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन होगा।