पुलिस वाले की पिटाई : जीरकपुर VIP राड पर पुलिस वालों और युवकों के बीच विवाद, थप्पड मारने का आरोप : वीडियो वायरल जीरकपुर : जीरकपुर के वीआईपी रोड पर पलिसकर्मी और कूछ यूवकों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदरशियों के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक पुलिस वाले ने बाइक की चाबी निकाल ली। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड मार दिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा खडा हो गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी पर नशे में होने का भी आरोप लगाया। हालांकि, पूलिसकर्मी के नशे में होने के आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।