मुरादाबाद: थाना कोतवाली के गुरहट्टी पर कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन
मुरादाबाद में कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अनुराग ठाकुर के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए ,उनका पुतला फूंकने का प्रयास किया। जिसको पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि संसद में राहुल गाँधी ने जाति जनगणना का मुद्दा उठाया था। तभी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए अपमान किया है।