मुरादाबाद: सोनकपुर थाना क्षेत्र में धान के खेत में पानी लगा रहे, शिक्षामित्र की करंट लगने से मौत हो गई
सोनकपुर थाना क्षेत्र में धान के खेत में पानी लगा रहे, शिक्षामित्र की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। करंट लगने से जान गवाने वाले रविंद्र सिंह थाना सोनकपुर के अलीनगर के रहने वाले थे, परिवार में पत्नी मीनू देवी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने बताया पोल में करंट दौड़ने से मौत हुई है।