मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, डॉक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया
बिलारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले मनोज कुमार पुत्र रामपाल सिंह थाना बिलारी के रायपुर के रहने वाले थे। वह सिक्योरिटी गार्ड थे।