मुरादाबाद: ऑनलाइन ठगी के शिकार हुई युवती समेत तीन लोगों के साइबर थाना और साइबर सेल ने 16 लाख 92 हजार 907 रुपये वापस कराए हैं
मुरादाबाद में ऑनलाइन ठगी के शिकार हुई युवती समेत तीन लोगों के साइबर थाना और साइबर सेल ने 16 लाख 92 हजार 907 रुपये वापस कराए हैं। साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक ने बताया कि, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती को खुद को एनसीबी का अधिकारी बताकर, साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। बाद में उसक मोबाइल को हैक कर उसके खाते से 5 लाख उड़ा लिए थे।