मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट पर बाइक फिसलने से चलती कार में टक्कर लगने के बाद लगी भयंकर आग, बाइक चालक घायल
थाना मझोला इलाके के जीरो प्वाइंट पर कावड़ के चलते वन साइड होने पर,सिकंदराबाद से नवीन सिंघल अपने परिवार के संग नैनीताल ब्रीजा कार से जा रहे थे,जीरो प्वाइंट के पास पहुंचने पर तेज बारिश होने पर,पाकबड़ा उमरी सब्जीपुर निवासी मुकेश पुत्र फूलचंद की बाइक फिसलकर कार के नीचे आ जाने से चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई,पल भर में कार जलकर खाक हो गई है।