गुना नगर: छीपोन गांव में दबंगों का आतंक, गाली-गलौज रोकने पर भाई-बहन के सिर फोड़े, हालत गंभीर
बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छीपोन में शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे दबंगों को रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने पर 8 से 10 लोगों ने भाई-बहन सहित पूरे परिवार पर लाठी-डंडों और लातों से हमला कर दिया। हरीराम सहरिया, चेना बाई समेत चार लोग घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।