अशोक नगर: सिरसी पछार गांव में हैंड पंप से पानी भरने को लेकर हुआ विवाद तीन लोगों ने मां बेटे पर लाठी-डंडों से किया हमला
अशोकनगर जिले के सिरसी पछार गांव में हैंड पंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने मां बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिरसी पछार गांव निवासी जीवन पुत्र काशीराम अहिरवार उम्र 24 वर्ष, एवं बादाम बाई पति काशी राम अहिरवार के साथ गांव के दिलीप, धर्मेंद्र, अमर सिंह कलावत से रविवार को रात 8 30 बजे लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।