गुलाबगंज: गुलाबगंज तहसील के अटारीखेजड़ा के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिंडत, बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत.
रविवार दोपहर 3 बजे भोपाल सागर हाईवे बाईपास पर गुलाबगंज तहसील और ग्यारसपुर थाना के अटारीखेजड़ा के हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की भिंडत हो गई।बाइक सवार 35 वर्षीय बबलू लोधी विदिशा से अपने गांव जा रहे थे।कार ग्यारसपुर से विदिशा की ओर जा रही थी। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल बबलू को ग्यारसपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।