रामगंजमण्डी: मोड़क में जुआरियों पर कार्रवाई, ₹45,500 की जुआ रकम जब्त, तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के मोडक थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 हजार 500 रुपए की जुआ रकम बरामद की है। शनिवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के