सागर नगर: गाली देने से रोका तो युवक पर कटर से हमला, संत रविदास वार्ड की घटना, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
मोतीनगर थाना क्षेत्र के संत रविदास वार्ड में गाली देने से मना करने पर दो युवकों ने एक युवक पर कटर से हमला कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की है। घायल इंद्रजीत बंसल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल के अनुसार अनिल बंसल और उसका भाई छोटू बंसल, निवासी करीला वार्ड ने गालीगलौज के बाद कटर से हमला किया।