चंदिया: उमरिया में गर्भवती चीतल का करंट तार से शिकार, पांच गिरफ्तार
उमरिया के चंदिया वन परिक्षेत्र में करंट तार से शिकार की गई गर्भवती चीतल का मामला सामने आया। वन विभाग ने पांच आरोपियों को मांस पकाते हुए गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। खेत मालिक की भूमिका जांच में है।