कोल: कासिमपुर FCI गोदाम में 5000 क्विंटल सरकारी गेहूं घुनकर हुआ खराब, वितरण पर लगी रोक; जांच टीम गठित
Koil, Aligarh | Feb 19, 2025 अलीगढ़ के कासिमपुर FCI गोदाम में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आईं है। लापरवाही के चलते गोदाम में रखा 5000 कुंटल गरीबों में बांटने वाला राशन का गेहूं घुनकर खराब हो गया। गोदाम में घुना हुआ गेहूं जनपद की 100 राशन की दुकानों पर पहुंच गया। मामला सामने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए और राशन वितरण पर रोक लगा दी गई है।