आंवला: आंवला में किसान नेता को हाउस अरेस्ट किया गया, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से रोका, कोतवाल को सौंपा गया
Aonla, Bareilly | Jun 30, 2026 आंवला में मंगलवार दोपहर एक बजे भारतीय किसान यूनियन शंकर के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। बाद में उन्होंने अपना ज्ञापन इंस्पेक्टर आंवला को सौंपा।