🕉️🔱 हर-हर महादेव 🔱🕉️
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर टिकैतनगर शिवमय हो उठा। 🙏
भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के आगमन के पश्चात विधिवत आरती का शुभारंभ हुआ। पूरे क्षेत्र में "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बन गया।
इस पावन अवसर पर लाल जी शाह, सुनील गुप्ता (गोमती मोटर्स), राजेश गुप्ता (बालाजी ऑटो सेल्स), बद्री विशाल गुप्ता (कृष्णा स्टोर एवं लोहा आयरन व्यवसायी), व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला, विशाल कसेरा, धनीराम गुप्ता, अखिलेश जैन, सुरेश द्विवेदी, भैरव शुक्ला, उपेंद्र मिश्रा, सूरज कसौधन, हरीश द्विवेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रावण मास के प्रथम सोमवार का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया।
🕉️ बोलो हर-हर महादेव!
🔱 जय भोलेनाथ!
📍 स्थान: टि�
Sirauli Gauspur, Barabanki | Aug 3, 2026