होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद; हत्या के मामले में भी था फरार
शुक्रवार को नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर आरोपी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फरियादी सचिन कुमार सोनी की शिकायत पर 9 अप्रैल 2026 को बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक का इस्तेमाल मंडीदीप मे रहा।