मंझनपुर: कौशाम्बी में प्रेम प्रसंग और डेढ़ लाख के विवाद में पूर्व प्रधान की हत्या, मामा-भांजे समेत चार ने रची साजिश, 2 गिरफ्तार
कौशाम्बी में दस दिन पूर्व हुए चर्चित पूर्व प्रधान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जमीन के रुपयों के लेनदेन और प्रेम प्रसंग को लेकर मामा-भांजे समेत चार आरोपियों ने मिलकर पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं