चूरू: भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने आरसेटी चूरू का निरीक्षण किया, प्रशिक्षणार्थियों से किया संवाद
Churu, Churu | Jul 8, 2026 चूरू जिला मुख्यालय स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का बुधवार को भारतीय रिज़र्व बैंक जयपुर के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संस्थान में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया और प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। आरबीआई जयपुर के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम