बहराइच: भगवानपुर इलाके में खौलती सब्जी में गिरने से बालक झुलसा, इलाज जारी
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर इलाके में मुंडन कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक बालक खेलते समय बगल में रखी खौलती सब्जी में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। जिसे परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।