बहराइच: पकड़ी में मुंह में पेट्रोल डालकर मुंह से आग निकाल रहा युवक हुआ हादसे का शिकार गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित पकड़ी गांव में मुंह में पेट्रोल डालकर आग निकलने का तमाशा एक युवक पर भारी पड़ गया। एक कार्यक्रम में परिजनों के आगे डांस कर रहा युवक अचानक मुंह में पेट्रोल डालकर मुंह से आग निकालने का तमाशा दिखाने लगा इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।