बहराइच: भारतीय मजदूर किसान यूनियन की मासिक बैठक बहराइच में हुई संपन्न, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल के बाहर भारतीय मजदूर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो की मासिक बैठक संपन्न हुई। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस बैठक का आयोजन धरनास्थल के बाहर हुआ। उन्होंने गन्ना भुगतान, छुट्टा जानवरों से निजात व विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।