बहराइच: बहराइच जनपद में बगैर अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर दंडित होंगे अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किया सचेत
बहराइच जनपद में बगैर अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर अधिकारी व कर्मचारी दंडित होंगे इसको लेकर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सचेत किया है कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने या अवकाश पर जाने का तथ्य प्रकाश में आता है, तो संबंधित के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।