टीकमगढ़: टीकमगढ़ में हनुमान प्रतिमा का सहस्त्रधारा स्नान, प्राण प्रतिष्ठा के बाद कन्या भोजन व भंडारा
टीकमगढ़ के सुभाष पुरम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में नवनिर्मित हनुमान जी महाराज के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है आज दिन शनिवार को हनुमान प्रतिमा का सहस्त्रधारा स्नान कराया गया इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए हजार छिद्र वाले पात्र में जल भरकर प्रतिमा पर अर्पित किया