सदर: मड़ियांव पुलिस ने बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर को किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jul 4, 2026 लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बहू से दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकेश कुमार तिवारी आलमबाग रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात था। पीड़िता की शिकायत पर पति, ससुर और ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।