मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली के रैदानी कॉलोनी में जमीन की बाउंड्री कराने पर मोहल्ले वालों ने किया विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस
बताते चले की शनिवार की दोपहर 1:00 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदानी कॉलोनी में 36 साल के बाद न्यायालय जूनियर डिवीजन के आदेश पर। जमीन की बाउंड्री करवाने पर मोहल्ले वालों के विरोध पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस। पुलिस ने बाउंड्री करवाने वाले की जमीन का कागज व न्यायालय का आदेश देखने के बाद मोहल्ले वालों को समझा बूझकर जमीन की बाउंड्री कराया। जिससे बड़ा हादसा टला।